नवगछिया : राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के अभियुक्त कुख्यात कुमोदी यादव को शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
कुमोद यादव को बक्सर जेल से पेशी के लिए लाने के बाद नवगछिया व्यवहार न्यायालय स्थित कोर्ट न्यायालय के बदले नवगछिया टाउन थाना की हाजत में रखा गया था. नवगछिया टाउन थाना की हाजत से उसे नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया.

कोर्ट में पेशी के बाद कुमोदी यादव को पुनः बक्सर जेल भेज दिया गया. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि कुमोद यादव को सुरक्षा के मद्देनजर नवगछिया टाउन थाना की हाजत में रखा गया था.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

