नवगछिया। रंगरा प्रखंड के मधुसूदनपुर वैसी के वार्ड 9 और 10 के पार्षद पति पत्नी द्वारा नामांकन में जाली प्रमाण पत्र देकर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

गांव के चन्देश्वरी मंडल ने दिए आवेदन में बताया है कि वार्ड 9 के प्रत्याशी संगीता राज पति कन्हैया मंडल और वार्ड 10 के पार्षद कन्हैया मंडल कुर्मी जाति के हैं लेकिन नामांकन में धोखे से धानुक जाति का प्रमाण पत्र देकर विजयी हुए हैं।

वार्ड 9 और वार्ड 10 अति पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। नामांकन में पति पत्नी ने अति पिछड़ा धानुक जाति का प्रमाण पत्र दिया है, जबकि ये लोग कुर्मी जाति से आते हैं, जो पिछड़ी जाति से है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *