नवगछिया: भागलपुर के तत्वावधान में अंतर महाविधालय वाॅलीवाल महिला प्रतियोगिता आज मदन अहल्या महिला काँलेज नवगछिया मे हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रति कूलपति प्रो रामयतन प्रसाद, एस पी नवगछिया निधी रानी, डीएसडब्लू प्रो योगेन्द्र महतो ने किया।

प्रतियोगिता के पहले मैच में एस एम काँलेज ने जी बी काँलेज को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में मदन अहल्या महिला काँलेज नवगछिया ने पीबीएस बाँका को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मदन अहल्या महिला काँलेज नवगछिया ने एस एम काँलेज भागलपुर को 2-0 (25-17,25-17) से हराया।


समापन समारोह में काँलेज की प्राचार्या प्रो भावना झा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो बिजय कुमार, प्रो हरनंदन प्रसाद सिह, डाँ मनिषा लाहिड़ी, डाँ रीता राय, प्रो अवधेश झा, प्रो बिन्देश्वरी सिह, आदि उपस्थित थे। बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मौसम (मदन अहल्या महिला काँलेज) को दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *