गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकंदपुर पंचायत के मौधा यादव टोला प्राथमिक विद्यालय की कुव्यवस्था से तंग आकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया। बताया जाता है कि एक अप्रैल से इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीतू कुमारी बिना प्रभार दिए दूसरे विद्यालय में योगदान कर प्रभार ले लिया। उसके बाद इस विद्यालय की व्यवस्था प्रभारी के बिना चलने लगी।

पंचम कक्षा में कुल 17 बच्चे हैं, जिसको इस वर्ष दूसरे विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन लेना है, लेकिन प्रभारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है। बच्चे औरउनके अभिभावक दस दिनों से उक्त विद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस उमस भरी गर्मी में बच्चे को लेकर हमलोग विद्यालय आते हैं, लेकिन यहां किसी को प्रभार नहीं मिलने का कारण विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। इस विद्यालय में 137 नामांकित बच्चे हैं, जिसमें अब 3 शिक्षक हैं। पांचवी कक्षा में कुल 17 बच्चे हैं जो परित्याग प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन विद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों और विद्यालय की रसोइयों ने बताया कि प्रभार नहीं देने के कारण यहां मध्याह्न भोजनभी 20 दिनों से बंद है। अब दो-तीन दिनों से पढ़ाई भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है।

शिक्षिका बिंदु कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ताला जड़ने के बवजूद हम लोग नियमित विद्यालय आ रहे हैं और बरामदे पर बैठकर पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहना है कि हम लोगों द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने पर कुछ नहीं किया जा रहा है। पांचवीं की छात्रा कोमल कुमारी एवं छात्र-छात्राओं ने बताया कि अगर समय पर परित्याग प्रमाण पत्र नहीं मिलता है तो छठी में नामांकन नहीं ले पाएंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि सोमवार को समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *