नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगरा के वार्ड संख्या 02 में वार्ड सभा के सचिव पद के चुनाव में अनियमितता एवं मनमाने पूर्ण तरीके से बिना आमसभा किए चुनाव करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन रंगरा बीडीओ को दिया है.

इस बाबत वार्ड संख्या 02 मुकेश कुमार, राॅकी सिंह, राहुल यादव, शैलेश ठाकुर, आशीष सिंह, रोशन सिंह, सोनू सिंह आदि दर्जनों लोगों ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए रंगरा बीडीओ को बताया है

कि वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से वार्ड में बिना आमसभा किए हुए मनमाने पूर्ण तरीके से अनियमितता कर अपने चेहते व्यक्ति का चुनाव कर लिया गया है. जो वार्ड के अन्य लोगों के साथ अन्याय है. लोगों ने बीडीओ से जांच कर अपने देखरेख में चुनाव कराने का अनुरोध किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *