विक्रमशिला सेतु पर रविवार को मरीज को ट्रॉली पर लेकर जाते परिजन। पुल के ज्वाइंट पर ढलाई का काम हो चुका है। 17 तक आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
सेतु पर बॉल-बियरिंग बदलने का कार्य हुआ पूरा
रोहरा रीबिल्ड प्रोजेक्ट साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सेतु पर अब जल्द ही कार्बन प्लेट चिपकाने और दरारों में ग्राउंटिंग भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पाया संख्या दो, तीन और चार पर बॉल-बियरिंग बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया। दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट पर ढलाई को जमाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सेतु पर आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि उम्मीद थी कि सेतु 15 अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा, लेकिन रविवार को भी कार्य चला देख उनकी उम्मीद भी कम पड़ गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

