भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया नवंबर में शुरू हो जाएगी। फोरलेन पुल का निर्माण एनएचआइ करेगा। इसके लिए 1713 करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर मंत्रलय को भेज दिया गया है। मिट्टी की जांच कराई जा चुकी है। डीपीआर भी तैयार हो चुका है। समानांतर पुल का निर्माण बर्निग घाट की ओर से होगा।

विक्रमशिला सेतु और भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक सड़क का मेंटनेंस भी एनएचआइ ही करेगा। भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ को एनएच-131बी घोषित कर दिया गया है। इसमें विक्रमशिला सेतु को भी शामिल किया गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्राक्कलन को मंत्रलय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एनएच, भागलपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजकुमार के अनुसार मंत्रलय द्वारा एनएच-131बी एनएचआइ को सौंप दिया गया है। इसलिए विक्रमशिला सेतु भी एनएचआइ के अधीन हो जाएगा। वर्तमान में विक्रमशिला सेतु पुल निर्माण निगम और इसका पहुंच पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *