ओवरलोड वाहनों के कारण विक्रमशिला सेतु पर जाम लग रहा है। सातवें दिन गुरुवार को भी घंटों जाम लगा रहा। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, क्षमता से अधिक सामान लादने सेपहुंच पथ से सेतु तक पांच सौ मीटर पहुंचने में 40-45 मिनट लगते हैं। ओवरलोड के कारण गाड़ियां बार-बार खराब हो जा रही हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे पाया संख्या पांच के पास र्छी लदा ट्रक खराब होने से सेतु पर जाम लग गया। इसका असर नवगछिया से जगदीशपुर और सबौर तक पड़ा। 45 किलोमीटर गाड़ियों की कतारें लग गई। काफी प्रयास के बाद भी ओवरलोड ट्रक सेतु से नहीं हटाया जा सका।

इसी बीच पाया संख्या 126 के पास 11 बजे एक और खाली ट्रक के खराब होने से जाम विकराल हो गया। ओवरलोड ट्रक को मरम्मत कराने के बाद दोपहर दो बजे वन-वे कर वाहनों का परिचालन शुरू किया गया। लेकिन शाम पांच बजे फिर ओवरलोड एक और ट्रक खराब होने से गाड़ियों में ब्रेक लग गया। जाम की गंभीर समस्या खड़ी हो गई।

रात दस बजे तक पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान कई बारात गाड़ियां और एंबुलेंस फंसी रही। जाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दो घंटे की दूरी तय करने में पांच-छह घंटे लगे। खगड़िया के रीतेश कुमार और बंटी सिंह ने कहा कि वे दोनों बाइक से सुबह आठ बजे भागलपुर के लिए चले थे।

जगतपुर के पास जाम में नहीं फंसते तो सुबह दस बजे तक भागलपुर पहुंच जाते। लेकिन पांच घंटे लगे। वहीं पूर्णिया के श्रीधर मंडल और पूजन साह ने बताया कि जाम की वजह से भागलपुर पहुंचने में पांच घंटे से अधिक लग गए। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जगतपुर के पास ओवरटेक करने और ओवरलोड ट्रकों के खराब होने की वजह से जाम लगता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *