नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर भागलपुर से आ रहे एक ट्रिपल लोड बाइक के एक बस के चपेट में आ जाने से बाइक पर बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आनन फानन में भागलपुर मायागंज के जेएलएनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
Total Downloads: 182
समाचार लिखे जाने तक सबों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. घटना के तुरंत बाद अनियंत्रित गति से बस का परिचालन करने और हादसे का जिम्मेदार बस चालक मौके से बस लेकर भागने में सफल रहा. घायलों में इस्माइलपुर रामदीरी निवासी वार्ड सदस्य चमेली देवी70, चमेली देवी का पुत्र सुनील कुमार और नाथनगर निवासी सुनील मंडल हैं. जानकारी मिली है कि सभी एक ही मोटरसाइकिल से भागलपुर में आयोजित सात निश्चय योजना से संबंधित कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने घर जा रहे थे.

इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने मोटरसाइकिल में धक्का दे मारा जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गये. परवत्ता थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने कहा कि घायलों का बयान पुलिस ने मायागंज अस्पताल में लिया है. अनियंत्रित गति और लापरवाही से बस का परिचालन करने वाले चालक और बस का भी पता लगाया जा रहा है.

