नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर बड़े भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने से नवगछिया में दिन भर जाम लगा रहा. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दिन भर मकंदपुर चौक से बस स्टैंड तक जाम लगा रहा. इतनी दूरी तक का सफर तयकरने में छोटे वाहन चालकों को भी एक घंटे का समय लग जा रहा था. कई इंटर की परीक्षार्थी जाम में फंस कर विलंब से अपने सेंटर पर पहुंचे तो कई विक्षक पैदल की सेंटरों तक पहुंचे थे.
Total Downloads: 386
नवगछिया शहर मैट्रिक की परीक्षा देने आने वाली छात्राओं को राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते से ही नवगछिया शहर में प्रवेश करने की मजबूरी थी इसलिए छात्राओं के लिए बुधवार का दिन परेशानियों वाला रहा. दूसरी तरफ अन्य यात्री वाहन मकंदपुर चौक – तेतरी दुर्गा स्थान- जाह्नवी चौक वाले रास्ते का अख्तियार कर रहे थे

aनवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर ने कहा कि विक्रमशिला पुल पर बड़े भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लग जाने के कारण नवगछिया में कई वाहन फंसे हुए थे इसी कारण नवगछिया में जाम लगा. देर शाम तक स्थिति सामान्य हो गयी थी.

