नवगछिया – विक्रमशिला सेतु और सेतु पथ सोमवार को एक बार फिर भयानक जाम की जद में था. यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह से विक्रमशिला सेतु पर अलग-अलग जगहों पर जाम लग रहा था लेकिन शाम ढलते ही भागलपुर से नवगछिया की ओर आने वाले चार चक्का ऑटो और बड़े वाहनों पर अकारण ही नो इंट्री लगा दिया गया. इस कारण देखते ही देखते विक्रमशिला सेतु पर भयानक जाम लग गया. चर्चा तो यह भी थी कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे नवगछिया की ओर से भागलपुर जाने वाले हैं. उनका रास्ता पूरी तरह से जाम मुक्त हो इसलिए भागलपुर की ओर से नवगछिया की ओर आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई थी. कई पुलिसकर्मियों ने दबी जुबान से इस बात को स्वीकार किया.
Total Downloads: 182
विक्रमशिला सेतु पर सैकड़ों वाहन चार से 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे. बासुकीनाथ से आ रहे नारायणपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव जी देर शाम 5:00 बजे जैसे ही भागलपुर की ओर से पुल पर उनका वाहन पहुंचते ही जाम में फस गया. रात 11 बजे तक उनका वाहन बीच पुल पर था उम्मीद थी कि अब वे आधे घंटे में पूल क्रॉस कर जाएंगे. मंटू यादव ने बताया कि जब उन्होंने पता लगाया कि पुल के बाद जहान्वी चौक से नवगछिया के लिए वाहन निकल रहा है या नहीं तो पता चला कि नवगछिया की ओर खासकर शाखा सड़क होते हुए किसी तरह का जाम नहीं है लेकिन जानबूझकर किसी कारणवश शाम 5:00 बजे से ही नवगछिया से भागलपुर की ओर वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा था.

देर रात जाम में फंसे लोगों की हालत काफी खराब हो गई थी. ऑटो बस या अन यात्री वाहन पर बैठे यात्री पैदल ही पुल पार कर गए तो अपने निजी चार चक्का वाहन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए उनका चार चक्का वाहन ही गले की हड्डी बन गया. वह पैदल ही पुल को इसलिए पार नहीं कर सकते थे कि उनका वाहन पुल पर ही छूट जाएगा. अपने वाहन के साथ घर पहुंचने के चक्कर में पुल पर ही ऐसे लोगों को घंटों जाम छुटने का इंतजार करना पड़ा. दूसरी तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का काफिले को भी लोगों ने पुल पर पैदल पार करते हुए देखा.

