खरीक : सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने घटना की खबर सुनते ही मर्माहत होते हुए कहा कि बिलकुल दुखद और दिल दहलाने वाली घटना घटी है इन घटनाओ की जितनी भी निंदा की जाय कम है।
Total Downloads: 64

लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कानीमोड़ जंगल के पास नक्सल काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ पुलिस औऱ माओवादियों के बीच मुठभेड़ में शहीद जवान अजय कुमार मंडल को सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल,बिहपुर विधायक श्रीमती वर्षा रानी, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने शत-शत नमन करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि दी है और ईश्वर से प्राथना किया है कि उनके परिवार को दुःख सहने की क्षमता दे जिसने वीर योद्धा खोया है ।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लोकसभा के मानसून सत्र चलने के कारण सांसद जी दिल्ली में है,घटना की दूरभाष पर सुचना मिलते ही आहत हुए और कहा कि शहीद जवान से मेरा व्यक्तिगत सम्बन्ध थे । शहीद जवान अजय मंडल बहुत ही उर्जावान और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे उनके शादी में मै बरात भी गये थे।उनके परिवार ने ही नही बल्कि क्षेत्र और बिहार ने एक जवान को खोया है ।दिल्ली से क्षेत्र आते ही उनके परिजनों से मिलने जायेंगे ।
