अरुण यादव

भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि जैसे फ़िल्म फ्लॉप होती है, वैसे ही नीतीश कुमार की विकास समीक्षा यात्रा फ्लॉप हो गई है.यात्रा के नाम पर गरीब जनता की गाढ़ी कमाई नीतीश कुमार लुटा रहे है यात्रा के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च किये जाते है ठेकेदार और पदाधिकारी मालो माल होते है। नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के नाम पर जनता के आंखों में धूल झोंक रहे है।

नीतीश कुमार ने साल 2009 में विकास यात्रा के दौरान सुन्तानगंज प्रखंड की भीरखुर्द पंचायत के उधाडीह गांव के विकास के लिए जो भी घोषणाएं हुई थी वह घोषणाएं मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के तकरीबन आठ साल गुजर जाने के बाद भी पूरे नही हुए है पंचायत के महादलित टोलों में पीने के पानी का इंतजाम नहीं हो सका है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय’ योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। शराबबंदी और बाल विवाह,दहेज प्रथा उन्मूलन का ढिढोरा पिट कर सरकार अपना चेहरा चमका रही है।  जमीनी स्तर पर विकास नही देखकर लोगो में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है जिसके चलते हर जगह नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अरुण यादव

नीतीश कुमार की यह 11वीं यात्रा है, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जुलाई 2005 में न्याय यात्रा, जनवरी 2009 में विकास यात्रा, जून 2009 में धन्यवाद यात्रा, दिसंबर 2009 में प्रवास यात्रा, अप्रैल 2010 को विश्वास यात्रा, नवंबर 2011 में सेवा यात्रा, सितंबर 2012 में अधिकार यात्रा, मार्च 2014 संकल्प यात्रा, नवंबर 2014 को संपर्क यात्रा और नवंबर 2016 को निश्चय यात्रा पूरी कर चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *