भागलपुर : इंटर की छात्रा द्वारा शिक्षक ज्योति प्रकाश उजाला उर्फ जेपी उजाला पर होटल ले जाकर छेडख़ानी के आरोप मामले में सोमवार को उनके समर्थन में कोई छात्र गवाही देने के लिए डीएसपी कार्यालय नहीं पहुंचा। इस लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार को सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने कोतवाली थाने को घेर लिया था और उन्होंने कहा था कि उनके पास काफी सारे सबूत हैं जो जेपी उजाला को निर्दोष साबित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने लड़की को गलत बताते हुए जेपी उजाला के पक्ष में गवाही देने की बात कही थी। इस पर डीएसपी राजवंश सिंह ने पक्ष में गवाही देने वालों छात्रों को सोमवार को अपने कार्यालय बुलाया था। उन्होंने सबूत लाने को भी कहा था। लेकिन कोई नहीं दिखा वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

शिक्षक के समर्थक पीडि़त लड़की की फोटो कर रहे हैं वायरल

वहीं दूसरी तरफ सोशल साइट पर शिक्षक और पीडि़त छात्रा के समर्थकों का वार शुरू है। शिक्षक के समर्थक पीडि़त छात्रा का निजी फोटो और वीडियो कई ग्रुपों पर वायरल कर रहे हैं। इस लेकर छात्रा का कहना है कि यह साथ गलत हो रहा है। वह इस मसले पुलिस का कहना है कि यदि इस तरह का कोई कृत्य कर रहा है तो या गलत है। यदि छात्रा की शिकायत आएगी तो ऐसे लोगों पर भी कार्यवाही होगी।

छात्र संगठन विरोध के लिए हो रहे हैं गोलबंद

दूसरी ओर आरोपित शिक्षक मामले को लेकर छात्र संगठनों के लोग भी गोल बंद होने शुरू हो गए हैं। छात्रा नेता रवि कुशवाहा ने कहा है कि आरोपित शिक्षक को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है ताकि आरोपित यदि दोषी है तो वह बचे नहीं और पीडि़त को न्याय मिले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *