शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के 17 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. ये सम्मान शिक्षकों को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में दिया जाएगा. पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन हो चुका है.

राजकीय पुरस्कार 2017 के लिए चयनित शिक्षकों में से पांच महिलाएं हैं. चयनित 17 शिक्षकों में से एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं तो वहीं 13 मध्य विद्यालय के और तीन प्लस टू के शिक्षक हैं. पुरस्कार के लिए आवेदन 38 जिलों से आए थे. लेकिन चयन 14 जिले के शिक्षकों का हुआ. कुछ साल पहले शिक्षक दिवस समारोह में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया था कि महिला शिक्षक के चयन पर भी ध्यान देना चाहिए. लेकिन इस बार भी चयनित शिक्षकों की बात करें तो आधे से काफी कम महिला शिक्षकों का चयन किया गया है.

जानें कौन शिक्षक हैं शामिल

चयनित शिक्षकों में कटिहार, मधुबनी और नवादा से दो-दो शिक्षक चयनित किए गए हैं. पटना, दरभंगा, औरंगाबाद, अरवल, अररिया, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सीतामढ़ी और छपरा से शिक्षक का चयन राजकीय पुरस्कार के लिए किया गया है. चयनित शिक्षकों में पटना के दानापुर से डॉक्टर जगनारायण, छपरा से बृजेश कुमार, औरंगाबाद से सुनील राम, बिहार से पूनम कुमारी, अरवल से विवेक कुमार, शामिल हैं.

इनका बढ़ेगा सम्मान

वहीं, दरभंगा से मीरा कुमारी, सीतामढ़ी से नुसरत खातून मोतिहारी से ममता पांडे, सुपौल से डॉक्टर अलका वर्मा, अररिया से मोहम्मद मुशताक आलम, बेतिया से शिव कुमार सिंह, कटिहार से कृष्णानद कुमार, दिनेश दुबे, मधुबनी से नागेंद्र यादव और प्रेमनाथ गोसाई, नवादा से सुधीर कुमार राय और राजेश कुमार भारतीय को शिक्षक दिवस पर राजकीय पुरस्कार दिया जाएगा.

बेहतरीन योगदान के लिए होंगे सम्मानित

चयन कमिटी ने बेहतरीन योगदान के लिए इन शिक्षकों का चयन पुरस्कार के लिए किया है. यह सभी शिक्षक बिहार के 14 जिलों के स्कूलों से आते हैं. वहीं 24 जिलों से जो आवेदन आए वहां के शिक्षकों के कार्य से चयन कमिटी प्रभावित नहीं हुई. इन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है. यह आमंत्रण भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *