नवगछिया – गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोपाल गौशाला नवगछिया में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तुलादान का आयोजन किया जा रहा है. श्री गोपाल गौशाला के सचिव राम प्रकाश रूगाँटा ने कहा कि संक्रांति पर दान की महिमा का वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
गाय की सेवा हेतु दान देने के विभिन्न तरह के ग्रह दोषो एवं संकट से मुक्ति मिलती है. तुलादान में अपने शरीर के भार जितनी सामग्री गौ को दान करने से तरह-तरह के ग्रह दोष दूर किए जाते हैं.

यह कार्यक्रम 15 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से गोपाल गौशाला में होगा तुला दान के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री गोपाल गौशाला परिसर में उपलब्ध रहेगी आप स्वयं भी सामग्री ला सकते हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

