(सहरसा). बख्तियारपुर थाना के महखड़ पंचायत के मध्य विद्यालय हुसैनचक में शुक्रवार को फर्जी अधिकारी बनकर स्कूल की जांच करने पहुंचे तीन में से दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने उनकी कार को सड़क पर आग के हवाले कर दिया।

Whatsapp group Join

काफी देर तक स्कूल में होता रहा हंगामा

घटना के बाद घंटों तक स्कूल में हंगामा की स्थिति बनी रही। गिरफ्तार फर्जी अधिकारी में राघव कुमार ठाकुर और सुजीत कुमार हैं, जबकि तीसरा सिमरी बख्तियारपुर के सरडीहा का रहने वाला दिलीप सिंह भागने में सफल रहा। राघव कुमार ठाकुर बख्तियारपुर थाना के चकभारो पंचायत के एकपढा गांव का और, सुजीत कुमार मधेपुरा जिला के श्रीनगर का रहने वाला है।

चकभारो गांव निवासी राघव कुमार ठाकुर गुरुवार को साढ़े 10 बजे स्कूल पहुंचा। स्कूल पहुंचने के बाद विद्यालय के एचएम विद्यानंद पासवान से रजिस्टर की मांग की। इस पर एचएम ने कहा कि आप पहले अपना परिचय बताएं। राघव कुमार ठाकुर ने कहा कि हम पटना से आये हैं। जिले के डीएम व एसपी को मेरे बारे में पूछने की हिम्मत नहीं है, आप कैसे पूछ सकते हैं। हालांकि गुरुवार को सभी शिक्षक जिसमें महखड़ पंचायत के मुखिया पति, जो खुद उसी विद्यालय में शिक्षक हैं, समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। शुक्रवार को राघव कुमार ठाकुर अपने तीन दोस्तों के साथ वाहन से स्कूल पहुंचे। एचएम विद्यानद पासवान के समीप पहुंचकर चुटकी बजाते हुए कहा कि रजिस्टर दिखाओ।

हेडमास्टर के अनुसार आरोपी पैसों की डिमांड भी कर रहा था। इतने में अन्य शिक्षक भी पहुंच समझाने लगे। इसी पर राघव कुमार ठाकुर बहुत बोलने एवंं सबक सिखाने की बात कहने लगा। इसी विवाद को लेकर युवक को कार्यालय में ही बंद कर दिया। झारखंड की गाड़ी जे एच 10 ए डब्लू 7739 चेवरोलेट की है। गाड़ी श्री नगर मधेपुरा निवासी सुजीत कुमार झा की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *