साइकिलिंग एडवेंचर पर भागलपुर पहुंचे बांग्लादेशी 23 वर्षीय युवा सजनन मोहम्मद का शहर में जोरदार स्वागत हुआ। स्काउट एण्ड गाइड भवन में स्काउट गाइड की स्थानीय इकाई की ओर से पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, शिवशंकर प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सजनन ने बताया कि भारत में साइकलिंग एडवेंचर यात्रा पर दूसरी बार आए हैं। दो माह की प्रस्तावित यात्रा 13 मई से शुरू हुई है।


