उपद्रवी भीड़ से निपटने के लिए पुलिस को नया हथियार मिल गया है। भीड़ को तितर-बितर करने और हालात पर काबू पाने के लिए अब पुलिस लाठीचार्ज से पहले मिर्ची वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल करेगी। इसके प्रभाव से लोग भागने को मजबूर होते हैं। बिहार पुलिस के हथियारों के जखीरे में यह अनोखा ग्रेनेड शामिल हो चुका है। मिर्ची ग्रेनेड जल्द ही जिला पुलिस के पास होगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

एक हजार ऐसे ग्रेनेड खरीदे गए

बिहार पुलिस ने पहली बार मिर्ची पाउडर वाला ग्रेनेड खरीदा है। यह ऐसा हथियार है जिसके इस्तेमाल से किसी की जाना तो नहीं जाती पर भीड़ को तितर-बितर करने में भी बेहद कारगर साबित हुआ है। बिहार पुलिस ने पहली बार एक हजार मिर्ची ग्रेनेड की खरीद की है। एक ग्रेनेड की कीमत 2500 रुपए के आसपास है। इसका इस्तेमाल वहां किया जाएगा जहां भीड़ बेकाबू और हिंसा पर उतारू होगी।

डीआरडीओ के लाइसेंस पर होता है निर्माण

रक्षा अनुसंधान विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा इस ग्रेनेड का अविष्कार किया गया है। डीआरडीओ के लाइसेंस पर कंपनी इसका निर्माण करती है। पहला मौका है जब बिहार पुलिस द्वारा इसकी खरीद की गई है।

फेंकते ही निकलेगा धुआं

ग्रेनेड अमूमन विस्फोटक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह भी ग्रेनेड की तरह ही होगा सिर्फ अंतर है कि इसमें विस्फोट की जगह धुआं निकलेगा। इसमें मिर्ची पाउडर होगा जो हवा में फैल जाता है। इसके संपर्क में आने पर खुजली और आंख में जलन होने लगता है। इसका गंध भी इतनी तीखा होता है कि वहां रुक पाना किसी के लिए संभव नहीं होगा। इसके इस्तेमाल के लिए किसी लाउंचर का इस्तेमान नहीं करना है बल्कि जवान ग्रेनेड में लगे पिन निकालने के बाद उसे हाथ से ही भीड़ की तरफ फेंक देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *