सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है। क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोड़ा ने बताया कि 6 से 11 मई के बीच परिणाम घोषित हो सकता है। सीबीएसई की तरफ से इस बात के भी संकेत मिले हैं कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं की तरह अचानक आ सकता है। जिस तरह से सीबीएसी 12वीं रिजल्ट की डेट गोपनीय रखी गई उसी तरह से 10वीं रिजल्ट की डेट भी गोपनीय रखी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई प्रवक्ता रमा सिंह ने कहा है कि 10वीं के नतीजे भी उस तरह घोषित किेए जाएंगे जिस तरह से 12वीं के नतीजे घोषित किेए गए। और अधिक जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया। सीबीएसई ने गरुवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए।

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सीबीएसई ने पहली बार सामान्य समय से काफी पहले 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी। अदालत ने स्नातक प्रवेश शुरू होने से पहले इस प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश दिया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद 28 दिनों के भीतर नतीजों का एलान कर दिया, जो कि समान्य से तीन सप्ताह पहले है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चली थी।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ” दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी बोर्ड से स्नातक प्रवेश शुरू होने से पहले नतीजे घोषित करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा था ताकि लंबित परिणाम के कारण कोई परेशानी ना हो और छात्र फंसे ना।

पिछले कई बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 79.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.70 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

गुरुवार को आए सीबीएसई 12वीं के नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इस साल बड़ी संख्या में लड़कियों ने टॉप करके इतिहास बनाया है। टॉप तीन में 23 विद्यार्थी हैं, जिनमें 16 लड़कियां हैं। इस बार के टॉपर ने संयुक्त स्थान हासिल कर सबको चौंकाया है।

पहले और दूसरे स्थान पर सिर्फ लड़कियां
पहले स्थान पर संयुक्त रूप से दो विद्यार्थी सफल हुए। दोनों ही लड़कियां हैं। वहीं दूसरे नंबर भी सफल तीनों लड़कियां ही हैं। जबकि तीसरे नंबर पर कुल 18 विद्यार्थियों में से 11 लड़कियां हैं।

सबसे ज्यादा तीसरे टॉपर ने चौंकाया
सीबीएसई बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 18 छात्रों का कब्जा रहा है। इनमें से सात लड़के हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *