एक राशि में होंगे छह ग्रह : 1962 में ग्रहण के दौरान एक ही राशि में थे सात ग्रह
साल का अंतिम सूर्यग्रहण आज सुबह लगेगा। यह ग्रहण 2 घंटे 52 मिनट होगा। सुबह 8:25 से 11:17 बजे तक ग्रहण रहेगा। इस दौरान एक ही राशि में छह ग्रह रहेंगे। इससे पहले 1962 में ग्रहण के दौरान एक ही राशि में सात ग्रह थे।
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग गया है। ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है जिस दौरान नक्षत्र मूल होगा। इस कारण धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा।
जिन राशियों के लिए शुभ नहीं, वह नहीं देखंे ग्रहण
ज्येतिषाचार्य पं. मनाेज कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 8 बजे के बाद शहर के सभी मंदिर बंद रहेंगे। षडग्रही योग में सूर्यग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के लोगों को तो प्रभावित करेगा ही, देश के बाजार को भी प्रभावित करेगा। इस दौरान किया गया जप, पाठ, कीर्तन विशेष फलदायी होगा। जिन राशि के लिए ग्रहण शुभ नहीं है, उन राशि के लोगों को ग्रहण के दर्शन नहीं करने चाहिए। ग्रहण काल में जप साधना करने से अशुभ प्रभाव कम होता है। इसलिए ग्रहण के समय में जप साधना व भजन अवश्य करें।

सूर्यग्रहण के दौरान एक ही राशि में छह ग्रह रहेंगे। इसे षडग्रही योग कहा जाता है। एक साथ शनि, गुरु, केतु, सूर्य, बुध व चन्द्रमा रहेगा। यह योग 27 दिसंबर की रात तक रहेगा। 28 दिसंबर को चंद्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद पंचग्रही योग बनेगा जो 13 जनवरी तक रहेगा।
षड्ग्रही योग का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
मेष : परेशानी, अपमान
वृष : वाहन कष्ट, रोग
मिथुन : स्त्री कष्ट, नुकसान
कर्क : उन्नति, लाभ
सिंह : तनाव, संतान पीड़ा
कन्या : रोग, कष्ट
तुला : प्रतिष्ठा, लाभ
वृश्चिक : नुकसान, नया निवेश
धनु : शारीरिक कष्ट, परेशानी
मकर : व्यय, धोखा
कुंभ : आय, वाहन लाभ
मीन : स्त्री सुख, पद प्राप्ति


