नवगछिया-भागलपुर में 260 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से प्रखंडवार लगेगा नियोजन कैंप
नवगछिया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अधीन संचालित अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा निजी सिक्योरिटी प्रोवाइडर एजेंसी में 260 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रखंडवार नियोजन कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती अभियान 14 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सुरक्षा संबंधी पदों के लिए किया जाएगा।
Total Downloads: 102
सहायक निदेशक (नियोजन) तौसीफ कैयूम ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड, कैश कस्टोडियन और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी नियोजन कैंप में भाग ले सकते हैं।
प्रखंडवार नियोजन कैंप की तिथियां
- 14 जुलाई – खरीक प्रखंड परिसर
- 15 जुलाई – बिहपुर प्रखंड परिसर
- 16 जुलाई – नारायणपुर प्रखंड परिसर
- 17 जुलाई – नवगछिया प्रखंड परिसर
- 18 जुलाई – रंगरा चौक प्रखंड परिसर
- 20 जुलाई – गोपालपुर प्रखंड परिसर
- 21 जुलाई – इस्माईलपुर प्रखंड परिसर
- 24 जुलाई – सन्हौला प्रखंड परिसर
- 25 जुलाई – कहलगांव प्रखंड परिसर
- 27 जुलाई – पीरपैंती प्रखंड परिसर
- 28 जुलाई – जगदीशपुर प्रखंड परिसर
- 29 जुलाई – नाथनगर प्रखंड परिसर
- 30 जुलाई – शाहकुंड प्रखंड परिसर
- 1 अगस्त – गोराडीह प्रखंड परिसर
- 6 अगस्त – सुल्तानगंज प्रखंड परिसर
- 7 अगस्त – सबौर प्रखंड परिसर
- 8 अगस्त – अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने प्रखंड के नियोजन कैंप में आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें। यह अभियान क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

