बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रीपेड कस्टमरों के लिए दो काॅम्बो स्पेशल टैरिफ वाउचर पैक लांच किया है। पीआरओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि फ्रीडम ऑफर के तहत 10-25 अगस्त तक मात्र 29 रुपये में किसी भी नेटवर्क पर नेशनल रोमिंग (दिल्ली व मुंबई को छोड़कर) असीमित कॉल, 2 जीबी की असीमित डाटा, 100 एसएमएस व असीमित गाना बदलने की सुविधा का मजा कस्टमर उठा सकेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
दूसरा ऑफर मात्र 9 रुपये की है। 10-25 अगस्त तक डेली पैक में एक दिन की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर नेशनल रोमिंग सहित अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस व 2 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। 1099 रुपये के वार्षिक किराया पर वाईफाई आधारित वॉयस व वीडियाे कॉलिंग पा सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

