नवगछिया- भागलपुर, कटिहार एवं पूर्णिया जिले के संतमत सत्संग के अध्यक्ष एवं सत्संग प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय, रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया सत्संग आश्रम के वर्तमान आचार्य स्वामी श्याम सुंदर ब्रह्मचारी 85 का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. उनका सिमरिया सत्संग आश्रम के प्रांगण में ही दाह संस्कार किया गया. स्वामी श्याम सुंदर ब्रह्मचारी के परम शिष्य स्वामी ध्रुव बाबा के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई.

,, शव यात्रा एवं अंतिम दर्शन के लिए चार जिले के हजारों सत्संग प्रेमियों की उमड़ी भीड़

,, निधन की सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सांसद बुलो मंडल एवं विधायक गोपाल मंडल

इस दौरान उनका शव यात्रा भी निकाली गई. इस मौके पर भागलपुर, पूर्णिया, कटिहर, मधेपुर एवं खगरिया जिले के हजारों सत्संग प्रेमी एवं भक्तजन उनकी शव यात्रा यात्रा में शामिल हुए. शव यात्रा में बाबा श्याम सुंदर ब्रह्मचारी के जयकारे के उद्घोष से पूरा रंगरा प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो गया.

,, श्यामसुंदर ब्रह्चारी जी महाराज के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुँचे सांसद बुलो मंडल एवं विधायक गोपाल मंडल

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और मघेपुरा जिला संतमत सत्संग संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर ब्रह्मचारी जी महाराज के निधन की खबर सुनकर रंगरा प्रखंड अंतर्गत सिमरिया सत्संग आश्रम पहुँच कर महाराज जी का अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया. सांसद ने महाराज जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतों के निधन से आध्यात्मिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है. भागलपुर जिला सहित आसपास के जिला में पचीस हजार से भी ज्यादा उनके शिष्य व श्रद्धालु हैं.

उनमें भारी मायूसी है. इस मौके पर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बाबा श्याम सुंदर ब्रह्मचारी एक सच्चे संत थे. उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी दुख पहुंचा है. कई बार उनके सत्संग में शामिल होने का मौका उन्हें मिला है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि श्यामसुंदर ब्रह्चारी महाराज जी का निधन इस क्षेत्र वासियों के लिए दुःखद हैं.

सांसद के साथ महाराज जी के पार्थिक शरीर का अंतिम दर्शन करने वालो में युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव, जिला अध्यक्ष तिरूपतिनाथ यादव, विभूति भूषण कुमार, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती, सिकन्दर दास, सुबोध मंडल, शैलेश कुमार, नवगछिया जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह, इस्माईलपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार मंडल, मुन्ना जयसवाल व कुप्पा घाट से आए स्वामी भगीरथ बाबा, वेदानंद बाबा हजारों भक्तजन मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *