भागलपुर और सूबे के बहुचर्चित सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को दी गई गाड़ी को प्रशासन ने वापस ले ली है। दोनों गाड़ियां किराए पर ली गई थीं।
Total Downloads: 198
सबौर बीडीओ ने ट्रेवल एजेंसी को पत्र देकर कहा है कि आवंटन नहीं मिलने के कारण गाड़ी किराया भुगतान करने में परेशानी हो रही है। बीडीओ ने तत्काल दोनों गाड़ियों को बंद करने को कहा है।
बता दें कि सृजन घोटाले की जांच करने के लिए डीएम के निर्देश पर 26 अगस्त 2017 को चार स्कॉर्पियो सीबीआई को उपलब्ध कराई गई थी। मेसर्स बासु ट्रेवल्स, खंजरपुर, भागलपुर नामक एजेंसी को उस समय यह भी कहा गया था कि सीबीआई को कुल नौ गाड़ियों की दरकार है।

जरूरत पड़ने पर शेष पांच के लिए समय पर सूचित किया जाएगा। 1600 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले की जांच सीबीआई अगस्त 2017 से कर रही है। सबौर में इसका कैंप कार्यालय खोला गया है।
