बिहारशरीफ जिले के हिलसा में सड़क किनारे पानी भरे खाई में सोमवार शाम को एक कार डूब गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आरजेडी समर्थक थे। वहीं, एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

हादसा टेका बिगहा गांव के पास हुआ। सौरभ कुमार ने बताया कि आरजेडी समर्थक भट बिगहा गांव निवासी धर्मवीर कुमार, ललेंद्र कुमार और विमलेश कुमार के साथ हिलसा अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वे शाम को कार से घर लौट रहे थे तभी टेका बिगहा गांव के पास रानीबाग जाने वाली सड़क पर तीखा मोड़ के निकट कार पानी भरे खाई में जा गिरी।

कार को खाई में गिरते देख ललेंद्र कुमार कूद गया। उसके शोर मचाए जाने पर गांव के लोग जुटे और कार का शीशा तोड़कर किसी प्रकार धर्मवीर कुमार और विमलेश कुमार के शव को बाहर निकला गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *