भागलपुर : कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों की राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स यानी डीएलएड की द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए एक अक्टूबर से फार्म भरा जाएगा। निदेशक मूल्यांकन सी धरूमण द्वारा शनिवार को जारी पत्र के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक भरा जाएगा। द्वितीय वर्ष के प्रथम व दूसरे सत्र में होने वाली चार विषयों की परीक्षा के लिए प्रति विषय 250 रुपये के हिसाब से एक हजार रुपया शुल्क जमा करना होगा।

एनओआइएस द्वारा जारी पत्र के अनुसार डीएलएड के द्वितीय वर्ष के प्रथम सत्र में 506 एवं 507 विषय की परीक्षा दिसंबर में संभावित है। इसी तरह द्वितीय सत्र में होने वाली 508 एवं 509 या 510 विषय की परीक्षा फरवी व मार्च 2019 में संभावित है। इसी वर्ष दो वर्षीय डीएलएड कोर्स की परीक्षा का अंतिम परिणाम ऑनलाइन घोषित होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डीएलएड परीक्षा में शामिल होने के लिए यह अंतिम अवसर होगा।

प्रथम वर्ष की परीक्षा संपन्न, 1.60 लाख शिक्षक हुए शामिल

डीएलएड के प्रथम वर्ष की जारी परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित इस परीक्षा में करीब 1.60 लाख प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए। राजधानी स्थित परीक्षा केन्द्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच द्वितीय पाली में परीक्षा हुई। विषय 504 एवं 505 का पर्चा हल कर केन्द्र से बाहर आए प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि प्रश्न का स्तर काफी अच्छा था। वहीं, भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए आयोजित डीएलएड सरकार का एक सराहनीय प्रयास है। आने वाले दिनों में यह डिग्री शिक्षकों के लिए उपयोगी साबित होगी। रोजगार की दिशा में नये अवसर मिलेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *