नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के हाइवे 31 टोल प्लाजा के पास गस्ती में मौजूद ए एस आई नजीबुल्लाह खान द्वारा लाल रंग की मोटर साइकिल पर सवार बेगूसराय जिले के विष्णुपुर निवासी अजीत कुमार 22 वर्ष की तलाशी के दौरान 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.
Total Downloads: 66
एसआई ने बताया की गश्ती के दौरान शाम 7:30 बजे लाल रंग की बी आर 34 बी 3861 की मोटरसाइकिल पर पीठ पर काले रंग का बैग लिए युवक टोल प्लाजा पार करने वाला था. शक के आधार पर उसे रुकवाने के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में 775 एम एल के 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ही युवक को भी गिरफ्तार किया गया. पूछ ताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अजीत कुमार घर विष्णुपुर जिला बेगूसराय बताया. आरोपी को जेल भेज दिया गया
