खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तेलघी और लतीपुर के बीच बीती रात नकाबपोश अपराधियों ने बकरा से मझौल जा रहे पिकअप वैन पर सवार छः मवेशी व्यवसायियों से तकरीबन 2 लाख रुपए से अधिक की रकम हथियार का भय दिखाकर लूट लिया. पीड़ित मवेशी व्यवसायियों ने खरीक थाना पहुंचकर लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़ित व्यवसायी सिकंदर सिंह उदय सिंह भगवान सिंह ने बताया वे सभी पकड़ा के विकास सिंह के पिकअप वैन मवेशी की खरीदारी करने के लिए मझौल हॉट जा रहे थे. जब पिकअप वैन खरीक के तेलघी से आगे बढ़ी लत्तीपुर के बीच मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर पिकअप वैन के चालक और मवेशी व्यवसाइयों को अपने कब्जे में ले लिया सभी अपराधियों ने बारी-बारी से सभी मवेशी व्यवसायियों के पास मवेशी खरीदारी करने के लिए जितने रूपए रखे हुए थे सभी लूट लिए.

इस संदर्भ में पकड़ा के मवेशी व्यवसाई सिकंदर सिंह के बयान पर खरीक थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. खरीक थाना अध्यक्ष सुनील राव ने बताया की पिकअप वैन का चालाक विकास सिंह आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *