खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड के समीप शुक्रवार की शाम विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल के टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में मोनू कुमार 20 वर्ष पिता सुबोध मोदी घर खरीक बाज़ार मुकेश कुमार यादव पिता सुधीर यादव घर ढोढिया दादपुर अनिल कुमार पिता शतीश प्रसाद घर महदत्तपुर समेत चार लोग शामिल है.

घायलों में मोनू और मुकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है. आमने सामने की टक्कर होने से दोनों का मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ख़रीक पीएचसी भेजा.घायलों में ख़रीक बाज़ार के मोनू कुमार का सर में और मुकेश कुमार का जबरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

खरीक पीएचसी के चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायलों को जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेज दिया.खरीक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *