नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार की देर रात 11 बजे के आसपास अपराधियों में दूसरी लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने खरीक थाना क्षेत्र के खरीक चौक निवासी छोटू दास पिता धनेश्वर दस को अपना शिकार बनाया. घटना के दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल, मोबाइल के साथ साथ उसके पास रखे नगदी की लूट की.
देर रात अपराधियों ने जगतपुर में भी छीनी मोटरसाइकिल
हथियार के बल पर अपराधियों ने मोटरसाइकिल की लूट
– परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास 14 नवर सड़क पर घटना को दिया अंजाम
मोटरसाइकिल चालक द्वारा जब अपराधियों का विरोध किया गया तो अपराधियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना के दौरान अपराधियों ने लाठी डंडे से पीट पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और गभीर अवस्था मे वहीं पर छोड़ कर फरार हो गया. घायल छोटू दास भागलपुर से अपने घर खरीक लौट रहा था कि अपराधियों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने घायल मोटरसाइकिल चालक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया. जहा घायल मोटरसाइकिल चालक छोटू दास की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


– कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में दोनों लूट की घटना को एक ही गिरोह के द्वारा अंजाम दिया गया है. दोनों लूट की घटना के सबंध में सीआरपी जवान खरीक थाना क्षेत्र के काजीकोरैया निवासी संगम सागर पिता बिपिन बिहारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना के बाद पुलिस ने जगतपुर के पास लूट की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी बरामद किया है.

पुलिस ने लूट मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. जिससे पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूछताछ की जा रही है थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पुलिस दोनों लूट की घटना का उदभेदन करेगी. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महदतपुर के पास हुई लूट की घटना में भी पुलिस ने घटना के बावत कार्रवाई करते हुए जिस गाड़ी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था दोनों मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.


