IMG_20170228_8449

नवगछिया : आज  युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एन एच 31 भवानीपुर से हरिजन टोला भवानीपुर तक सडक का लम्बाई 2.980 कि.मी. सडक की लागत राशि 146 लाख से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया ।
मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सडक निर्माण के बाद खुल रहे है गावं के विकास के मुख्य द्वार, किसी भी क्षेत्र के सर्वंगीण विकास के लिए सड़क,स् वास्थ्य, बिजली और शिक्षा बहुत जरूरी है । हमारा क्षेत्र इन मामलो में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्र को 18 से 22 घंटा बिजली मुहैया कराया जा रहा है। सड़क के मामले में भी 90 प्रतिशत गावं को सड़क से जोड़ दिया गया है। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत लगभग 500 कि.मी.नये सडको का निर्माण कार्य जारी है । आज पुरे लोकसभा क्षेत्र में काम दिख रहा है 14 वर्षो से लंबित बायपास निर्माण कार्य आज कठोर मेहनत का परिणाम है आज कार्य गति पर है। चाहे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र का भैना पुल, चंपानाला पुल, विक्रमशिला रिपेरिंग का कार्य हो या क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य हो चारो तरफ काम ही काम हो रहा है।
श्री सांसद ने पीएम नरेन्द्र मोदी जी के किये गये वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होने किसी भी वाएदे को नहीँ पूरा किया। उनहोने कहां था की बिहार  को  विषेष  राज्य  का  दर्जा देंगे 1.25 लाख करोड़  का  विशेष  पैकेज देंगे,गरीबी मिटायेंगे ,हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे । काला धन,भ्रष्टाचार ,आतंकवाद ,नक़ली नोट  को ख़त्म करेगें मगर क्या हुआ नोटबंदी कर 22 करोड़ लोगों के रोज़गार को प्रभावित किया।भाजपाई ने भाई भाई को लड़ाने का काम किया हमारी सरकार हर क्षेत्र मे अच्छा काम कर रही है नौजवानों का भविष्य अच्छा रहेगा तभी राज्य और देश का भविष्य उज्जवल होगा। बिहार चुनाव के समय नितीश जी और तेजस्वी जी ने जनता से जो वादे किये थे उसे देखते हुए इस वर्ष का बजट है । सरकार  7 निश्चय को पूरा करने के लिये योजनायें शुरू कर दिया है छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये 4लाख का ऋण दे रहे हैं । युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता के रुप मे 1000/-रुपया माहवार नौकरी खोजने के लिय दी जा रही है। हर घर टोले मुहल्ले को : सड़क से जोड़ रहे हैं । हर घर को नल से पानी देने कि योजना पर तेजी से काम हो रहा है। महिलाओ को नौकरी में 35 प्रतिशत नौकरी,सहित कई वादे पुरे हुए है और कई योजनाओ पर कार्य चल रहे है । मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, पूर्व मुखिया योगेन्द्र यादव, मुखिया शिकारी शर्मा,रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र दास, शिवनंदन यादव, कमरूजमा अंसारी, संजय मंडल, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, मटरू मंडल, सोनू यादव, नित्यानंद यादव आदि थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu