नवगछिया : नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता में नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर शव को जमीन में दफना दिये जाने का मामला उजागर हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बड़की बासा गंगा धार से जमीन में दफन शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

मृतका की पहचान छोटी परवत्ता निवासी मुकेश जायसवाल की पत्नी मोनी कुमारी के रूप में की गयी है. घटना उजागर होते ही मोनी के ससुराल वाले अपने घर से फरार हो गए हैं तो मोनी के मायके वालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. लिहाज इस्माइलपुर थाने में चौकीदार के बयान पर मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

खगड़िया जिला में है मोनी का मायका

मृतिका मोनी कुमारी खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय निवासी शंभू भगत की पुत्री है. परिजनों ने बताया कि मोनी की शादी तीन माह पूर्व मुकेश भगत से मंदिर में हुई थी. मोनी के पिता ने उपहार स्वरूप अपने दामाद मुकेश भगत को चार लाख नगद एक मोटरसाइकिल दिया था. परिजनों ने कहा कि शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. घटना के संबंध में मृतक मोनी के घर वाले कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं. इधर इस्माइलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला का शव की बड़की बासा धार के पास जमीन के नीचे से बरामद किया गया है.

महिला की मौत गलादबाने या फांसी लगाकर होने की बात सामने आ रही है. महिला के गले में पर रस्सी का निशान जैसा लग रहा है. घटना के संबंध में मृतक मोनी की मां एवं बहनोई घटना के संबंध में कुछ नहीं कह रहे हैं. क्योंकि पुलिस शव को जमीन के नीचे से बरामद किया है. मृतक महिला के गले पर निशाना भी है इसके लिए चौकीदार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें पति सहित ससुराल वालों को नामजद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिला के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

– 48 घंटे पहले हत्या किये जाने की आशंका

नवविवाहित मोनी की हत्या शनिवार की देर रात उनके ससुराल वालों ने गलाघोट कर कर दी थी. हत्या के बाद ससुराल वालों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश से महिला के शव को गंगा नदी के किनारे ले जाकर पांच फिट जमीन के नीचे गड्ढा खोद कर दफन कर दिया था. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की रविवार की सुबह ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा चल रही थी. वही घटना के संबंध में गुप्त सूचना भी मिली कि एक महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया.

छोटी परबत्ता पहुच कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की. छानबीन के दौरान पता चला कि मोनी के शव को हत्या के बाद गंगा नदी के किनारे जमीन के नीचे दफन कर दिया गया है. शव की खोज में पुलिस गंगा किनारे पहुची जहां जमीन के नीचे से शव को बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या अपराधियों ने शनिवार की देर रात ही कर दी थी. हत्या के बाद शव को गंगा नदी के किनारे ले जाकर दफन कर दिया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. घटना में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *