नवगछिया। भगवती क्रिकेट क्लब टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नवगछिया ने रंगरा को 74 रनों से छठी बार हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। नवगछिया ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

नवगछिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज चन्दन ने शानदार शतक (63 गेंद 113 रन) बनाया। वहीं कप्तान रिक्कू खान ने 32 रन, संतोष 35 रन अमित ने 16 रन बनाये। जवाब में रंगरा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 168 रन ही बना सकी। रंगरा के बल्लेबाज मुनाजिर 36 रन, छोटू 43 रन और बाबूल ने 31 रन बनाये।

नवगछिया के गेंदबाजों की धारदार बॉलिंग के सामने रंगरा के खिलाड़ी सस्ते में निपटते चले गए। नवगछिया ने 74 रन से फाइनल मैच को जीत लिया। नवगछिया के गेंदबाज चंदन 2 विकेट, अमित 2 विकेट और राकेश ने 2 विकेट लिये। रंगरा के गेंदबाजी में मिन्हाज ने 2 विकेट, मुकेश ने 2 विकेट लिये।

रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उप विजेता टीम को रंगरा प्रखंड के उप प्रमुख दिवाकर सिंह ने ट्रॉफी दी। विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 5100 का पुरुस्कार ग्लोबल स्पोर्ट्स के डायरेक्टर पंकज ठाकुर ने दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार चंदन को रेलवे अधिकारी बिनोद झा द्वारा दिया गया। और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्का लागने पर सिक्सर किंग का पुरस्कार चंदन को बीसीसी के अध्यक्ष बरुन सिंह ने दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *