नवगछिया : मेजर ध्यानचंद कि याद में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग स्थित इंडोर स्टेडियम, पटना में आयोजित खेल सम्मान समारोह में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पाँच खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा.

सम्मान समारोह में 63 वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी आशीष कुमार, गुलशन कुमार व बिट्टू कुमार व 63 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी मुकुल कुमार व मो सैफ अली को सम्मानित किया जाएगा.

उक्त जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने देते हुए कहा ने खेल में इन खिलाड़ियों ने नवगछिया का मान बढ़ाया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *