ग्रामीण क्षेत्रों की भी बिजली व्यवस्था चरमराई
नवगछिया : सोमवार को देर शाम आई आंधी पानी में बिजली के तार व पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. नवगछिया शहर में 24 घंटे तक ब्लैक आउट लेने के बाद देर शाम 7:00 बजे बिजली आई तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बामुश्किल दो से 3 घंटे ही बिजली दी गई है.
Total Downloads: 92
नवगछिया शहर में 24 घंटे के ब्लैक आउट का कारण एक उच्च क्षमता वाली बिजली के खंभे का टूटना बताया गया. जिसे पदाधिकारियों ने दिन भर में ठीक किया. नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर नारायणपुर खरीक रंगरा गोपालपुर आदि प्रखंडों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. सभी जगह पर सोमवार की रात तो बिजली नहीं मिली मंगलवार को भी दिन भर में 1 से 2 घंटे ही बिजली दी गई. विद्युत विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि आंधी पानी के कारण कई जगह पर तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कहीं पर पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं बुधवार तक सबको दुरुस्त कर निर्बाध पूर्ववत बिजली दी जाएगी.


