निर्वाची पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक कर अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
नवगछिया  : निर्वाची पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में सोमवार को आसन्न नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत किया गया. बैठक में निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने कहां की नवगछिया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभी प्रत्याशी आचार्य संहिता का पालन पूरी संजीदगी से करें. अगर प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. बैठक में शामिल विभिन्न पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई.

मतदान कर्मियों के योगदान स्थल की तैयारी

प्रखंड कार्यालय नवगछिया में मतदान कर्मियों का योगदान कराया जाएगा. योगदान स्थल के संबंध में अंचलाधिकारी नवगछिया सभी आवश्यक तैयारी करेंगे.

खरीक  के उद्योग प्रसार पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी इमरान आलम नवगछिया के मतदान कर्मियों के योगदान प्राप्ति हेतु प्राधिकृत एआरओ रहेंगे. पीसीसीपी के योगदान अस्थल का निर्धारण वज्रगृह के निकट प्रखंड कार्यालय नवगछिया में किया गया है इसके लिए समस्त तैयारी अंचल अधिकारी नवगछिया करेंगे और रंगरा के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी चंद्रप्रकाश सहायक निर्वाची पदाधिकारी रहेंगे. मतदान कर्मियों का योगदान उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी नवगछिया है. मतदान कर्मियों का योगदान प्राप्ति हेतु जयपुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती को प्राधिकृत किया गया है. श्री भारतीय मतगणना दल का टेबल के अनुरूप कुल 8 टेबल गठन करेंगे एवं उन्हें अल्पाहार और अग्रिम प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. अल्पाहार और अग्रिम हेतु अन्य आदेश समय-समय पर निर्गत किए जाने की बात निर्वाची पदाधिकारी ने बैठक में कही है. प्रखंड कार्यालय नवगछिया से मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी सामग्री पर प्राप्ति एवं मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद एवं बिहार के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी यशवंत नारायण को प्राधिकृत किया गया है. वाहन कोषांग प्रभारी के रूप में नवगछिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. आयोग एवं जिला से प्राप्त मार्गदर्शिका के लिए संचिका के निर्धारण के लिए लोक शिकायत निवारण कार्यालय नवगछिया के कार्यपालक सहायक राणा रोहन को प्राधिकृत किया गया है. जिला एवं आयोग से प्राप्त पत्रों के संधारण के लिए लोक शिकायत निवारण कार्यालय नवगछिया के कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार को प्राधिकृत किया गया है. जिला से ईवीएम, बैलेट पेपर, मिल स्ट्रीट,  एवं पावर पैक बैटरी प्राप्त करने के लिए नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. ईवीएम सीलिंग के लिए बिहपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी यशवंत नारायण सिंह को प्राधिकृत किया गया है. आदर्श आचार संहिता कोषांग के प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला गुप्ता नामित है श्रीमती गुप्ता को निर्देशित किया गया है कि जन शिकायत आचार्य सन्हिता उल्लंघन के सभी मामलों में संबंधित सभी मामलों को प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी. निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने सभी कर्मियों को अपने कार्य में संजीदगी रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *