नवगछिया : कटिहार के कुर्सेला व रंगरा ओपी सीमा क्षेत्र के कटारिया सिम्मर गाछ चौक के समीप एनएच 31 पर रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मिर्च लदे पिकअप वैन के चालक को रस्सियों से जकड़ कर गड्ढे में फेंक दिया और पिकअप वैन को लूट लिया. पिकअप चालक सह मालिक पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुर्णियां में पिकअप पर मिर्च लोड कर बेगुसराय जा रहे थे. इस घटना के बाद कुर्सेला और रंगरा थाने के सीमा विवाद होने की स्थिति में नवगछिया के वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर रंगरा थाने में पीड़ित चालक का बयान लिया गया है और जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को कुरसेला थाना के लिए अग्रसारित किया गया है. रंगरा थाना के थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक कौशल कुमार ने भी दावा किया है कि घटना उनके क्षेत्र का नहीं है लेकिन फिर भी वह इस मामले का उद्भेदन करने के लिए प्रयासरत है.

पीड़ित चालक सह पिकअप के मालिक पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले हथियार के बल पर बंधक बनाया. फिर अपराधियों ने उसके हाथ पैर बांध दिया और सड़क के किनारे गड्ढ़े में फेंक दिया और चालक अपराधी मिर्ची लदी पिकअप वैन को लेकर भाग गये. इस दौरान अपराधियों ने वाहन चालक का मोबाइल भी छीन लिया. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार को पूर्णिया में अपनी गाड़ी पर मिर्ची लोड किया था. मिर्ची लोड होने के बाद रात्रि में वह पूर्णिया से बेगुसराय के लिए चला.

बेगुसराय जाने के क्रम में जब कुर्सेला पहुंचा तो कुर्सेला पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे पर गाड़ी खड़ी कर एक बोतल पानी की खरीदा. पानी खरीद कर जब में वहां से चला तो एक चार पहिया वाहन भी पीछे से चला. जिसपर चार से पांच लोगों सवार थे. उन्होंने बताया कि कुर्सेला पुल जैसे ही पार किया तो पीछे चल रहा वाहन ओवर टेक कर आगे निकल गया. आगे निकलने के बाद उन्होंने गाड़ी को गाडी के सामने रोक दिया. गाड़ी रुकने के कारण में भी गाड़ी को रोका. मेरी गाड़ी रुकते ही तीन की संख्या में अपराधी मेरी गाड़ी के पास आया और हथियार के बल पर हमे बंधक बनाते हुए एक मेरी सीट पर बैठ गया और फिर दोनों अपराधी ने हमे पाकर लिया और हाथ पैर बांध दिया और गाड़ी को लेकर आगे बढ़ने लगे.

अपराधियों ने मुझे बंधने के बाद चलती गाड़ी से ही सड़क के किनारे खाई में धक्का मार कर फेंक दिया और मिर्ची लगी पिकअप वैन को लेकर फरार हो गए. चालक ने बताया कि बंधन से मुक्त होने के बाद से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कुर्सेला व रंगरा थाना का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देर रात जब रंगरा पुलिस को सूचना दी गई तो रंगरा पुलिस ने घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र में होने की बात कहीं. जब कुर्सेला थाना पहुंचा तो उन्होंने घटना रंगरा ओपी क्षेत्र में होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया.

सीमा विवाद को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के पहल पर रंगरा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले को कुर्सेला थाने के लिए अग्रसारित कर दिया गया. रंगरा ओपी थानाध्यक्ष अनि कोशल कुमार ने लूट की घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि घटना कुर्सेला क्षेत्र में हुई है. इसलिये इस मामले में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामले को कुर्सेला थाने के लिए अग्रसारित कर दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *