नवगछिया : भागलपुर रेंज के डीआईजी विकाश वैभव ने बुधवार को पुलिस जिला नवगछिया के बाजार समिति परिसर स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस जिला के सभी थाना के वाहनों एवं पुलिस लाइन के सभी वाहनों का निरीक्षण किया एवं जिन वाहनों में कमी पाई गई उक्त कमी को दूर करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सहित सभी थाना के कुल 64 वाहनों का अवलोकन किया और मौके पर सभी वाहनों के चालकों से पूछताछ भी की. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुलिस जिला में कुल 64 वाहन में कुल 25 चालक ही है. इस संबंध में डीआईजी ने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया में चालकों की कमी को दूर किया जाएगा.

वहीं उन्होंने बिहपुर एवं नवगछिया थाना की गाड़ी में कुछ कमियां पाई. उक्त कमी को वहन के चालक को दूर करने का निर्देश दिया. वाहनों के जांच के दौरान पाया गया कि इस्माइलपुर थाना की गाड़ी चालक नहीं होने के कारण चौकीदार द्वारा लाया गया था. इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष को फटकार लगाई. वहीं उन्होंने नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया. निर्माणाधीन पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

32 करोड़ की लागत से नए पुलिस लाइन का निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य होगा. इस संबंध में उन्होंने पुलिस लाइन निर्माण कर रहे विभाग के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द नए पुलिस लाइन का निर्माण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य को इस गति से किया जाए की वर्ष 2019 का जो निरीक्षण हो वह नए पुलिस लाइन में हो. डीआईजी ने कहा कि वर्ष 2016 में आई बाढ़ में पुलिस जिला के हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट व अन्य संसाधन भी नवगछिया पुलिस को जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावे जिले कर सभी सिपाहियों एवं पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटर बोड की स्थिति जर्जर देखते हुए उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने नए बोर्ड के लिए प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया. मौके पर नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मुख्यालय, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, सुधांशु मार्कंडेय सिंह सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *