कांग्रेस के भारत बंद का असर सोमवार की सुबह से ही हर जगह दिखने लगा है. कांग्रेस के बुलाये भारत बंद को करीब 20 विपक्षी दलों का समर्थन मिला है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं. बंद समर्थकों ने सोमवार की सुबह रेलवे और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर परिचालन बाधित करना शुरू कर दिया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मालूम हो कि बिहार के विपक्षी दलों ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध कांग्रेस के सोमवार को बुलाये गये ‘भारत बंद’ को सफल बनाने के संकल्प को लेकर पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में राजद, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), रांकपा सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की. बंद को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने विभिन्न व्यापार और उद्योग संगठनों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध अपनी पार्टी के सोमवार को बुलाये गये ‘भारत बंद’ को सफल बनाने की अपील की है.

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, एमएम झा एवं प्रेमचंद मिश्र, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर गुट) के राष्ट्रीय संयोजक विशेश्वर नाथ सिंह, राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव शिवशंकर कुशवाहा उपस्थित थे. कौकब ने कहा कि सोमवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद के दौरान दवा की दुकानें, चिकित्सा सेवाओं के एंबुलेन्स और स्कूल बसें उसके दायरे से बाहर रहेंगी.

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान 16 मई, 2014 को बैरल, जबकि कच्चे तेल की कीमत 107 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 71.41 रुपये और 55.4 9 रुपये प्रति लीटर थी. आज जबकि कच्चे तेल की कीमत घटकर 73 अमेरिकी डॉलर हो गया है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 86 रुपये और 78 रुपये प्रति लीटर है. कौकब ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले 52 महीनों में रसोई गैस की कीमत में 340 रुपये की बढ़ोतरी की गयी, जबकि रेलवे किराया छह रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ कर अब 9 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा और उनके सहयोगी दलों को पेट्रोलियम पदार्थों की दाम में वृद्धि और उसके कारण बढ़ी मंहगाई से आम आदमी की बढ़ी परेशानी की जरा भी चिंता नहीं है. हम सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने कहा कि बंद मोदी के लिए एक संदेश होगा कि हम ‘आंधी’ के रूप में उभरेंगे, जो सरकार धूल चटा देंगे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet