सरक साढ़े 10 किलोमीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा बनाया गया है प्रपोजल

7 naugachia setu hiwey pr jam

नवगछिया : जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर से बिंदटोली कटाव निरोधी काम का प्रस्ताव गंगा फ्लड कंट्रोल को भेजे जाने के साथ-साथ जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बांध का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी गंगा फ्लड कंट्रोल कमेटी को भेजा गया था, जिसे पास कर दिया गया है. और वह प्रस्ताव को दिल्ली टीएसी  कमेटी को भेज दिया गया है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक 42.42 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे बिहार गंगा बाढ़ नियंत्रण समिति ने स्वीकृत कर भारत सरकार के टीएसी सेंट्रल को भेज दिया है. भेजे गए प्रस्ताव में साढ़े 10 किलोमीटर बांध का निर्माण करवाया जाना है, जो 6 मीटर चौड़ा होगा. वहीं उन्होंने बताया कि इस बीच तीन स्लुइस गेट का निर्माण करवाना है. वहीं 3 किलोमीटर बोल्डर रिबेटमेंट का काम भी किया जाना है. वहीं उन्होंने बताया कि गोपालपुर के इस्माइलपुर से बिंद टोली तक करवाए जानेवाले कार्य का टेंडर भी पूर्व में ही कर दिया गया था, जो अब जल्द ही खोला जाएगा. और 20 दिनों में काम प्रारंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि गोपालपुर बिंद टोली इस्माइलपुर के लिए 51 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था. जिसमें गंगा फ्लड कंट्रोल द्वारा मात्र 45 करोड रुपए दिए गए हैं. जिसमें गंगा के पार मिट्टी हटाने के काम को ना मंजूरी दे दी गई. उन्होंने बताया कि किए गए टेंडर में उस पर एक से तीन तक मिट्टी और रिवेट मैंट का कार्य और स्पर संख्या  पांच से नो में चौड़ीकरण और उच्चीकरण पर 5 से 8 तक बोल्डर डिपार्टमेंट का कार्य किया जाना है. और स्पर नंबर 1 के डाउन स्ट्रीम में रिवेटमेंट का कार्य किया जाना है.

5.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *