प्रखंड के भवानीपुर गांव में इसी गांव का रहने वाला धनंजय कुमार सिंह (45 वर्ष) का शव घर की छप्पर से गमछा के सहारे फंदे से लटकता मिला। हर रोज की तरह रविवार सुबह जब उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी उसे जगाने गए। पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसी दौरान बाहर बरामदे पर खून देख उसे आशंका हुई। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
Total Downloads: 102
ग्रामीण की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि धनंजय का शव फंदे से लटक रहा था। बरामदे व घर के भीतर भी खून पसरा था। दोनों हाथ की कलाई पर ब्लेड से कटने का निशान था। घटनास्थल से पुलिस ने खून से लिपटा ब्लेड, कपड़ा, मोबाइल, एक फाइल व कथित सुसाइड नोट बरामद किए। पुलिस ने सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

देवघर के एक होटल में काम करता था धनंजय, 5 दिन पहले अकेले गांव आया था

ग्रामीणों की मानें तो धनंजय सिंह अपनी जमीन बेचने के लिए किसी से एडवांस रुपए लिए थे। इसके बाद उसका मन बदल गया और वह जमीन बेचने से इनकार कर दिया। धनंजय ने बासुकीनाथ की लड़की से प्रेम विवाह किया था। पहली पत्नी की बीमारी से मौत के बाद उसने साली से ही दूसरी शादी कर ली। पत्नी दोनों बच्चे को लेकर मायके में रहती है। वह देवघर के एक होटल में वेटर का काम करता था। वह पांच दिन पहले अकेले गांव आया था।
