नवगछिया: पुलिस अधीक्षक नवगछिया के कार्यालय से सटे रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही बाइक सवार पेट्रोल पम्प कर्मी पवन यादव से दिन दहाड़े पांच लाख दस हजार की लूट हो गयी। यह रकम एनएच 31 स्थित माँ कामाख्या फ्यूल सेंटर नामक पेट्रोल पम्प का उक्त कर्मचारी बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवगछिया थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु और एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

Whatsapp group Join


इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. इसके संदर्भ में पुलिस विभिन्न स्थानों फ्ऱ छापेमारी भी कर रही है.

पूरी खबरो के लिए बने रहे …..

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *