जरात केसाबरकांठा में 14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में बिहार के युवक की गिरफ्तारी के बाद गैर-गुजरातियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। 4 दिन में ऐसी 42 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब तक 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 56 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। पांच हजार गैर-गुजराती, खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग, राज्य से पलायन कर चुके हैं। उधर, उत्तर भारतीय विकास परिषद ने दावा किया है कि गुजरात से पलायन करने वालों की संख्या 50 हजार है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से अपील की है कि वे पलायन ना करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सुरक्षा दिलाएंगे।

गुजरात सरकार की अपील- लोग राज्य ना छोड़ें, सरकार पर भरोसा रखें


  • 1.

    गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा- हम इन घटनाओं की निंदा करते हैं। पुलिस दिन-रात काम कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गैर-गुजरातियों से हमारी अपील है कि गुजरात ना छोड़ें। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम पर विश्वास करें।

  • उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने रूपाणी से बात की
    2.

    नीतीश कुमार ने कहा कि घटनाओं के संबंध में मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है। उनसे गुजरात में रह रहे बिहारियों को लेकर चिंता जताई है। गुजरात सरकार इस मामले को लेकर सतर्क है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि एक राज्य के लोग दूसरे राज्य के लोगों के बारे में गलत विचार नहीं रखें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी विजय रूपाणी से फोन पर बात की। योगी ने कहा कि रूपाणी ने गैर-गुजरातियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

  • गैर-गुजरातियों की सुरक्षा बढ़ाई गई
    3.

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 70 लोगों पर मामला दर्ज किया। प्रभावित क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। गैर-गुजरातियों की सुरक्षा में स्टेट रिजर्व पुलिस की 17 कंपनियां तैनात हैं। फैक्ट्रियों और गैर-गुजराती बहुल इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

  • 7 जिलों में हिंसा का असर
    4.

    घटना के बाद गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटण, अहमदाबाद समेत 7 जिलों में हमले की घटनाएं सामने आईं। बताया जा रहा है कि ठाकोर क्षत्रिय सेना के लोग कथित तौर पर हमले में शामिल हैं। हालांकि, संगठन के मुखिया और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने अपने समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गैर-गुजराती भी हमारे भाई हैं।

  • 28 सितंबर को हुआ था बच्ची से दुष्कर्म
    5.

    साबरकांठा के हिम्मतनगर इलाके में 28 सितंबर को बच्ची से रेप किया गया था। पीड़ित ठाकोर समुदाय से है। इस मामले में बिहार के एक मजदूर रवींद्र साहू को गिरफ्तार किया गया। वह यहां की एक फैक्ट्री में काम करता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *