नवगछिया: थाना क्षेत्र के महदतपुर के समीप हाइवे 31 पर मोटरसाइकल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने मवेशी व्यपारी पकरा निवासी भगवान प्रसाद सिंह के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मवेशी व्यपारी से मवेशी खरीद के लिए ले जा रहे 76 हजार रूपये हथियार के बल पर लूट लिया. इस संबंध में पीड़ित व्यपारी भगवान प्रसाद सिंह ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
Total Downloads: 119
व्यपारी ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात्रि नो बजे के आस पास अपने चचेरे भाई चंदन कुमार सिंह म मोटरसाइकल पर सवार होकर मवेशी खरीद के लिए वैशाली जाने के लिए बस पकड़ने महदतपुर टोलप्लाज के पास जा रहा था. मेरे साथ मेरा पुत्र संतोष कुमार भी साथ में था.

हमलोग जैसे ही महदतपुर के पास पहुचे तभी सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकल से ओवरटेक कर गारी रोकने को कहा जैसे ही गारी धीरे हुई अपराधियों ने धक्का देकर मेरी मोटरसाइकल को गिरा दिया और पिस्टल तानकर मेरी तलासी लेने लगा. मेरे पास रखे 76 हजार रूपये छीन लिया. और मोटरसाइकल पर सवार होकर टोलप्लाज की और भगा गये. हमलोग हल्ला करते हुए टोलप्लाज तक उसका पीछा करते हुए पहुचे मगर उसका कोई पता नहीं चला.

