खगड़िया के चौथम के पनसलवा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को गुरु पूजन को ले भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर किया गुरु पूजन।
Total Downloads: 105
श्री शिव शक्ति योग पीठ, नवगछिया के तत्वाधान में पनसलवा गांव में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन परमहंस स्वामी अगमानंद जी महाराज के देखरेख में किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह गुरु स्वामी अगमानंद जी महाराज का पूजन पंडितों द्वारा किया गया। इसके बाद कलाकारों द्वारा गुरु पूजन का रस्म निभाया गया।

इस अवसर पर सभी कलाकारों को सम्मान के रूप में स्वामी अगमानंद जी की ओर से अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा गुरु का पूजन किया जा रहा है। रात में स्वामी अगमानंद जी श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वचन देंगे।

