गोपालपुर : मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अन्तर्गत गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गोढ़ियारी में आरसीडी रोड  नंबर14 से तारणी सिंह के घर से दुर्गास्थान सैदपुर भाया धानुक पासवान टोला तक ठेकेदार गौतम यादव द्वारा 57 लाख 54 हजार 874 रुपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अन्तर्गत कुछ माह पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उक्त सड़क निर्माण के बाद हुई बारिस में ही क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीण सह भाजपा नेता विभाष कुमार भारती, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा काफी घटिया सड़क का निर्माण किया गया है.

पुलिया के निर्माण में भी घटिया ईंट का प्रयोग किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान इसकी शिकायत विभागीय अभियंताओं से की गई थी. परन्तु इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ था. जिस कारण पहली बारिस में सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है.

बीडीओ गोपालपुर डा रत्ना श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों से लिखित आवेदन मिलने पर जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet