नवगछिया  : रंगरा चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बजरंगबली की शिक्षिका कविता कुमारी के साथ मंगलवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई छिनतई और रंगदारी मांगे जाने की घटना का शिक्षक संघ ने विरोध करते हुए सभी हम अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग रंगरा पुलिस से की है. जिसके लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है.

मालूम हो कि रंगरा की शिक्षिका बबीता कुमारी के नवगछिया जाने के क्रम में  25 जुलाई को अज्ञात अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था और उनसे जरूरी कागजात और पैसे व मोबाइल छीन लिए थे. इस बाबत शिक्षिका ने रंगरा थाना में आवेदन भी दिया था. अपराधियों ने शिक्षिका के छीने गए मोबाइल से ही उनके पति को फोन किया और 100000 रूपयै की रंगदारी अन्यथा जान मारने की धमकी भी दी थी.

इसी घटना के विरोध में बिहार पंचायत नगर शिक्षक संघ के रंगरा प्रखंड इकाई के बैनर  तले गजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें शिक्षिका के साथ हुई इस तरह की घटना की निंदा की गई.  शिक्षकों ने कहा के आवेदन देने के बाद भी पुलिस का रवैया पूरी तरह से उदासीन है. पुलिस का इस तरह का रवैया बर्दाश्त से बाहर है और अगर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे लोग पुलिस के विरोध में आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे. बैठक में साधनसेवी मुकेश मंडल, राज बंधु यादव, प्रहलाद कुमार, कुलदीप पंडित, अनिल अनल, बबीता कुमारी, रुबी कुमारी, ललित मोहन, धर्मवीर दास, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश ठाकुर, नीतू कुमारी, प्रवीण कुमार, सीता कुमारी, शैंपू कुमारी, सोनाली कुमारी आदि अन्य शिक्षक भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *