नवगछिया : नवगछिया बिहारी अतिथि सदन समिति के द्वारा बुधवार को नवगछिया स्टेशन परिसर, बस स्टैंड पर इस कड़ाके की ठंड में रह रहे निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

इस मौके पर समिति के द्वारा 70 निःसहाय लोगों को कंबल प्रदान किया गया. मौके पर बिहारी अतिथि सदन के उपाध्यक्ष दशरथ भगत, राजकुमार भगत, सचिव रामसेवक भगत,

संयुक्त सचिव अनिल भगत, कोषाध्यक्ष प्रवीण भगत सहित सदस्य शिवनारायण जयसवाल, सुबोध भगत, रोहित कुमार, आरपीएफ पुलिस निरीक्षक जावेद अहमद, के एन सिन्हा आदि की उपस्थिति थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *