नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह पोठिया धार में बीते 24 दिसम्बर को मिले एक युवक का शव जिसकी पहचान नगरह गांव के कृष्ण कुमार उर्फ किशन कुमार पिता स्व. दीनबंधु यादव के रूप में हुई थी।
Total Downloads: 101
इस हत्याकांड का खुलासा नवगछिया पुलिस ने करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम कुमार उर्फ पूरन कुमार भवानीपुर, राहुल कुमार भवानीपुर और नगरह गांव की रिंकू देवी पति सनोज दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गयी रस्सी और दो मोबाइल भी बरामद किया है।
एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के पूर्व मृतक के पिता दीनबन्धु दास और बड़े भाई कन्हैया दास की भी हत्या हो चुकी थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए एसपी ने अपने से जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, अवर निरीक्षक राजेश राम सहित टीम ने तकनीकी अनुसंधान द्वारा खुलासा किया गया।

एसपी ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार ने एक माह पूर्व गांव के ही रिंकू देवी पति सनोज दास के घर गलत नीयत से घुसकर रिंकू देवी का हाथ पकड़कर गलत काम करने का प्रयास किया था लेकिन रिंकू देवी के हो-हल्ला करने पर कृष्ण वहां से भाग निकला था। रिंकू देवी का अवैध संबंध भवानीपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार से था। रिंकू ने पुरुषोत्तम को इस घटना की जानकारी दी और योजना बनाकर कृष्ण कुमार को बहियार में बुलाकर राहुल कुमार के साथ मिलकर उसकी हत्या गला घोटकर कर दी गयी और शव को पोठिया धार में फेंक दिया था। एसपी ने कहा कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान लर ली गयी है। अनुसंधान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकरियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
